पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महिला अस्पताल में रविवार रात भर्ती कराई गई गर्भवती महिला ने सोमवार सुबह मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। क्षेत्र के गांव पिपरिया अगरु निवासी अजय कुमार ने बताया कि रविवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी पत्नी उर्मिला देवी को 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि चिकित्सकीय जांच और उपचार में लापरवाही बरती गई। सोमवार सुबह करीब आठ बजे प्रसव हुआ तो नवजात मृत पैदा हुआ। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया और जिम्मेदारों के खिलाफ क...