पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नगर में महोत्सव मनाया जाएगा। आगामी11 अक्टूबर को नगर में दोपहर बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 16 अक्टूबर की शाम को अग्रवाल सभा में समापन समारोह होगा। अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल उर्फ सोनी महातिया ने बताया कि 12 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली, पेंसिल, शेडिंग, मेहंदी, भाषण और क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसके बाद13 अक्टूबर को स्लो मोटरसाइकिल रेस प्रतियोगिता, हेयर स्टाइल मेकिंग प्रतियोगिता, बेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता, फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, प्लेइंग कार्ड प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता और कैर...