पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बरखेड़ा में पिछले दिनों कछुआ तस्करी के एक मामले में पकड़े गए तीन लोगों में से दो सगे भाई सफाई कर्मचारी निकले। आरोप है कि जेल में निरुद्ध होने के तथ्यों को छिपाते हुए विभाग को गुमराह भी करने का प्रयास किया गया। करीब छह दिन बाद विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों ही सफाई कर्मी अपनी हाजिरी को प्रमाणित कराते हुए वेतन निकालने का भी प्रयास कर रहे थे। पूरनपुर के वासुपुर में तैनात सफाई कर्मचारी हनीफ और बीसलपुर के परसिया में मोहम्मद सलीम की तैनाती है। इनके खिलाफ 21 अगस्त को बरखेड़ा थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों भाईयों की संलिप्तता कछुआ तस्करी के मामले में होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विभागीय दावों के अंतर...