पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भानडांडी निवासी यासीन अली पुत्र उसमान अली हुसैनी नूरी मस्जिद की देखरेख करते हैं। यासीन अली के अनुसार, 2 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे वह मस्जिद में साफ-सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को मस्जिद में लगा करीब पांच किलो वजनी स्टेपइजर खोलकर चोरी करते हुए बाहर निकलते देखा। यासीन को देखते ही आरोपी स्टेपलेजर लेकर भागने लगा। यासीन अली ने गांव के कय्यूम अली पुत्र नौबत अली और तारिक पुत्र अहमद शाह के सहयोग से उसका पीछा किया और मस्जिद के बाहर खड़ंजे पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम पुत्र गुलाम साबिर निवासी ग्राम परेवा बैश्य थाना जहानाबाद बताया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने यासीन की तहरीर पर मु...