Pilibhit News: मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण प्रशिक्षण का वार्षिक पंचांग जारी
पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजन सिंह ने बताया कि छह दिवसीय मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का वार्षिक पंचांग जारी कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण का शुल्क 50 रुपये रखा गया है। इसमें कुल सीट 50 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम प्रशिक्षण सात सितंबर से 12 सितंबर, द्वितीय प्रशिक्षण पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर, तृतीय प्रशिक्षण दो नवंबर से सात नवंबर, चतुर्थ प्रशिक्षण 14 दिसंबर से 19 दिसंबर, पंचम प्रशिक्षण चार जनवरी से नौ जनवरी 2027 तक होगा। इसी तरह छठ प्रशिक्षण एक फरवरी से छह फरवरी और सातवां प्रशिक्षण 15 मार्च से 20 मार्च तक दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मखाना खेती का प्रशिक्षण लेने के लिए किसान करा सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.