पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। रसयाखानपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम, बचाव एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। बीसलपुर के गांव रसयाखानपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्राम प्रधान मोहम्मद राशिद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आलम गीर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू की जाँच की तथा बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बीसीपीएम सरफराज अहमद, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हर्षपाल, शैज़ी खान एवं सुनील व ग्राम की सभी आशाओं ने ग्रामीणों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को घरों के ...