Pilibhit News: मरीजों के मोबाइल नंबर दर्ज करने की व्यवस्था में गड़बड़ी
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- ऑनलाइन पर्चा प्रणाली में गड़बड़ी Pilibhit News: पूरनपुर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन पर्चा बनाने की व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य मरीजों का विवरण दर्ज करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित बनाना है, लेकिन पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑनलाइन पर्चा प्रणाली में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां मरीजों का ऑनलाइन पर्चा बनाते समय उनके मोबाइल नंबर के स्थान पर पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम का मोबाइल नंबर दर्ज हो रहा है। इससे ऑनलाइन पर्चा प्रणाली की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ऑनलाइन पर्चा व्यवस्था संचालित है। इसके तहत मरीज का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है, ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.