पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत कंपोजिट स्कूल चौकी मंशा सिंह नखासा में नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित कर किशोर पीढ़ी को नैतिक शिक्षा के महत्व को बताया गया। भारत विकास परिषद से लक्ष्मीकांत शर्मा, अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नैतिक शिक्षा वह प्रक्रिया है। जो मनुष्य को सही और गलत का अंतर बताता है। प्रभारी मंजू सिंह के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर खड़क सिंह, लक्ष्मी कटियार, ममता, रामबिलास आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...