पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीमपुर नौगजा में मनरेगा कार्यों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में लोकपाल द्वारा पारित आदेश के बाद जिला स्तर पर कराई गई पुनः जांच को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायतकर्ता की मांग शिकायतकर्ता करनजीत सिंह ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग को शिकायती पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार मनरेगा लोकपाल ने जांच के बाद तीन दिसंबर 2025 को आदेश पारित करते हुए एनएमएमएस/मस्टररोल संबंधी अनियमितताओं के मामले में 53,415 रुपये की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का निष्कर्ष निकाला था।

कार्रवाई के निर्देश संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं तत्कालीन तकनीकी सहायक से समानुपातिक रूप से 17,805 रुपये प्रति ...