पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को भी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही देखने को मिली। ओपीडी शुरू होने के निर्धारित समय पर अस्पताल के कई कमरों में ताले लटके रहे। चिकित्सक और कर्मचारी करीब पौन घंटे देरी से पहुंचे, जिससे इलाज कराने आए मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।सुबह से ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे थे, लेकिन ओपीडी कक्ष बंद होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ आए तीमारदारों को काफी देर तक चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। बाद में चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी शुरू हो सकी। इस दौरान पर्चा काउंटर और ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग गई। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि सीएचसी में समय से चिकित्सकों और कर्मचारियों के न पहुंचने की...