पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सदर विधान सभा के दो ईआरओ/एसडीएम समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद एक जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक और कार्रवाई कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बाद अमरिया के वीआरसी आपरेटर की सेवा समाप्त करने की अनुशंसा कर दी गई है। पिछले दिनों सदर 127 विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों की बातें सामने आई थी। इनकी जांच कराई गई तो इसमें अशुद्धियां मिलीं थी। पूरे मामले में सपा और कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस व ज्ञापन आदि देकर सख्त एक्शन उठाए जाने की मांग की थी। तब सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार कश्यप की तहरीर पर शहर की कोतवाली में तत्कालीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयंक गोस्वामी और हेमंत कुमार समेत कंप्यूटर सहायक वीआरसी अनिल कुमार पर ...