Pilibhit News: मझोला में फुंका ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता रहे परेशान
पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: मझोला। नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्रीय लोगों को इससे काफी दिक्कते हुई। मझोला नगर मे चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। अवर अभियंता एवं उपकेंद्र कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुचारु करने का प्रयास किया गया। पर रात दस बजे तक विद्युत चालू नहीं हो सकी। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को सही करने का प्रयास काफी मशक्कत से किया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफॉर्म को सही कराया जाएगा। इसके बाद विद्युत लाइन चालू कर दी जाएंगी। फिलहाल क्षेत्र वासियों का कहना है कि लगातार विद्युत विभाग के कर्मचारी भीषण गर्मी एवं बरसात में भी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों तक विद्युत पहचाने का प्रयास कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.