पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर में स्थित प्राचीन मंदिर में स्थापित काली माता की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मंगलवार सुबह गांव निवासी बांदूराम पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा टूटी हुई देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना की जानकारी ललौरी खेड़ा चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रतिमा को शीघ्र ठीक कराया जाएगा तथा दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:महात्मा गांधी की प्रतिमा के चबूतरे को किया क्षतिग्रस्त ग्रामीणों के अनुसार गांव में ...