पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहा निवासी श्रीकृष्ण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराईं जिसमे कहा गया िकवह शिवमठिया पर पुजारी का काम करता है। 18 अगस्त को सुबह करीब साढ़े चार बजे वह नकटादाना मंदिर पर पूजा पाठ करने जा रहा था। तभी मंदिर के पीछे बनी छोटी मठिया में खटपट की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मठिया का दरवाजा उखाड़़ने का प्रयास कर रहा था। पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक सूचना के आधार पर बरेली जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी निवासी देव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...