पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन धनाराघाट मार्ग पर जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। पुलिस चौकी से शेरपुर तिराहे तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से होकर कांवड़ियों को गुजरना पड़ेगा। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो गई है। धनाराघाट मार्ग से बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर शिवभक्तों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में पैदल चलने वाले कांवड़ियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्ता...