पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में सोमवार सुबह खेत किनारे बनी पशुओं की झोपड़ी में भैंस को चारा डालने गई 40 वर्षीय सलमा को जहरीले सांप ने डंस लिया। महिला की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति असलम ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे हुई, जब सलमा भैंस को चारा डाल रही थीं। वर्तमान में जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें। मरीज को बिना देरी नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर एंटीवेनम इंजेक्शन लगवाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...