पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारत विकास परिषद की बांसुरी शाखा की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री आदिश्वर नाथ मंदिर परिसर और आदर्श दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर संकल्प लिया। पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए मिट्टी बर्तन वितरण किया गया, जिसके माध्यम से शाखा के प्रत्येक सदस्य अपने घरों पर जल संग्रह कर पक्षियों की सेवा कर सकेंगे। शाखा अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, सचिव श्रीश सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रवि शर्मा, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक हरिपाल यादव, सुधीर गुप्ता, केवी अग्रवाल, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. विनय गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित गुप्ता, स्वतंत्र देवल,जसवीर सिंह, डॉ. ऋषि मुनि...