Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ा
पीलीभीत, अक्टूबर 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसबी जवानों ने डीजल और स्पेयर पार्ट्स लेकर नेपाल जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक और बरामद सामान को एसएसबी ने कार्रवाई के लिए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया। हजारा थाना क्षेत्र में 49वीं वाहिनी एसएसबी की डी समवाय सीमा चौकी राघवपुरी के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 775/1 के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कई साइकिलों पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स लेकर कुछ लोगों को नेपाल की ओर जाते देखा गया। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तस्कर भागने लगे। एसएसबी जवानों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसएसबी के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमेश बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.