पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: अमरिया। कस्बे के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवागत उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर स्मृति चिह्न प्रदान किया। उपजिलाधिकारी को चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जन-समस्याओं और उनके त्वरित समाधान किए जाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। नवागत एसडीएम ने क्षेत्र के विकास को गति देने, जनसुनवाई को पारदर्शी बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आत्मीय मुलाकात से क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति एक नई उम्मीद और विश्वास जागा है। इस मौके पर गन्ना राज्यमंत्री के जिला प्रतिनिधि कपिलअग्रवाल, अमरिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, कौशल गुप्ता, अजय गोयल, संजय मिश्रा, विक्की मौर्य, सौरभ गुप्ता, चेतराम वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थ...