पीलीभीत, नवम्बर 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलों के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कई बार शिकायत करने बावजूद राइस मिलों पर अवैध कटौती पर लगाम नहीं लगाया गया। अवैध रूप से धान खरीद कर मिलों में स्टॉक किया जा रहा है। एक लेखपाल पर पंजीकरण के नाम पर अवैध वसूली करने और छुट्टा पशुओं को गौशाला भिजवाने की मांग रखीं गईं। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कहा गया कि कलीनगर में एसआर एग्री फूड्स और एसआर हाईटेक सीड्स राइस मिलों में किसानों से प्रति क्विंटल एक किलो धान और दो रुपये सीडी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इन राइस मिलों में हजारों क्विंटल धान का अवैध स्टॉक लगा है। दोनों राइस मिलों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। कजरी निरंजनपुर क्षेत्र के ...