पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गहलुइया निवासी रियाजुल हसन पुत्र अब्दुल हसन ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 3 सितंबर की शाम करीब आठ बजे उसका भाई अनीस अहमद शराब के नशे में उसको गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर अनीस अहमद और उसके बेटे यूसुफ ने उसके साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। रियाजुल का आरोप है कि मारपीट में उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। दोनों आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।में यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शराब के नशे में भाई ने लाठी-डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर 3 सितंबर को दी गई।

हिंदी हिन...