पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अमरिया के भरा पचपेड़ा स्थित औधोगिक हब पर देश और दुनिया के बड़े घरानों की नजर है। इसी क्रम में अब फ्रांस से एक प्रतिनिधिमंडल ने आकर डीएम आलोक कुमार से मुलाकात की। फ्रांस का यह प्रतिनिधिमंडल जौ आधारित (माल्ट) प्लांट लगाने के लिए करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए उत्सुक है। इस पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है। पिछले दिनों यूनाइटेड किंग्डम की एवी मौरी ने जिले में यीस्ट यानि खमीर फैक्ट्री लगा कर यहां उत्पादन शुरू करने की तैयारियां कर ली हैं। इसी क्रम में लगातार बड़े कारोबारी भी उत्तराखंड और उप्र के बॉर्डर से सटे अमरिया में भरा पचपेड़ा पर नजर जमाए हुए है। दरअसल फ्रांस की बड़ी माल्ट उत्पादक कंपनी सुफले माल्ट के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में आकर निरीक्षण किया और लोकेशन को भी देखा। उपरांत...