Pilibhit News: भतीजी का नंबर मांगने पर मारपीट,दो घायल
पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी एक ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि छह जुलाई को वह एक शादी कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ कस्बे में एक बरातघर में गया था। वहां उत्तराखंड के थाना नानकमत्ता के ग्राम देवकली मटिया निवासी राहुल प्रजापति ने उसके भतीजे अतुल से उसकी भतीजी का मोबाइल नंबर मांगा। जब भतीजे ने इसकी शिकायत उससे की तो उसने आरोपी से विरोध किया। इस पर आरोपी राहुल ने अपने साथी पंबू,सोनू,मंगा निवासीगण देवकली मठिया के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए लाठी,डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह और उसका भाई सनी घायल हो गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.