Pilibhit News: भक्तिभाव के साथ ही झलक उठी अवधी
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति लोकगीतों की मिठास और बांसुरी की मधुर तान ने गांधी प्रेक्षागृह में युवा स्वर साधना के दूसरे दिन युवा कलाकारों ने बेजोड़ प्रस्तुति दी। किसी ने भक्ति संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक भाव जगाए, तो किसी ने पारंपरिक लोकगीतों के जरिए भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत की झलक पेश की। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय व माँ विंध्यवासिनी सामाजिक उद्धार कला संगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। पार्थ मिश्र ने चलो मन वृन्दावन की ओर भजन और सीतापुर की आयुषी पांडेय ने पारंपरिक सोहर जन्म लिये रघुरैया अवध में आज बाजे बधइया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.