पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर/जोगराजपुर। खुटार जंगल की ओर से बाइक पर मांस लेकर जा रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। विरोध पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मांस प्रतिबंध पशु का बताते हुए हंगामा किया। जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए कड़ा विरोध जताया। सूचना पर खुटार और सेहरामऊ थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत किया। सेहरामऊ पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार रात खुटार की जंगल की ओर से एक अरोपी बाइक पर प्लास्टिक की बोरी लादकर ले जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने केसरपुर कलां और भरकलीगंज के बीच खांडेपुर जाने वाले खड़जा मार्ग पर बाइक सवार को रोक लिया और उससे बोरियों के बारे में...