पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सैलानियों को इस बार बोट सफारी में नयापन मिलेगा। बेशक इस बार बोट सफारी को लेकर रेट कम होने जा रहे हैं। हालांकि समय में भी कटौती है। पर तय हुआ कि जिस तरह से वाहनों के चालकों को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाता है। उसी तरह से बोट चालकों को भी ट्रेंड किया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनडीआरएफ गाजियाबाद से दिलाया जाएगा। पिछले दिनों गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ(नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स) की टीम ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आकर भ्रमण किया था। साथ ही यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा वन एवं वन्यजीव प्रभाग की रेंज के अफसरों को राष्ट्रीय आपदा मोचक बल की कमांडिंग टीम ने आकर आवश्यक जानकारियां दी थीं। यहां बताया गया था कि किसी आपातकालीन समय में किस तरह से रेस्पांस किया जाना है। सहूलियत और सरलता के साथ बना घबराएं प्रया...