Pilibhit News: बैकयार्ड पोल्ट्री योजना से 200 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत पूरनपुर में 200 महिलाओं को मुर्गी पालन से जोड़ा गया। योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं को प्रति लाभार्थी 50 चूजे, दवाइयां और कुक्कुट आहार (फीड) निःशुल्क वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ने महिलाओं को चूजे, फीड और दवाइयां वितरित कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। ऐसी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा और परिवार की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.