पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया भिंडारा निवासी नौशाद हुसैन ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 जुलाई को दोपहर के समय वह अपनी मझोला स्थित दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जब उसने मैसेज देखा तो पता चला कि उसके बैंक खाते से 48163 रूपये कट गए। इस पर वह बैंक गया और जानकारी की तो पता चला कि अज्ञात युवक ने साइबर फ्रॉड करके उसके खाते से रूपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों ठगे यह भी पढ़ें- Faridabad News: फोन हैक कर खाते से साठ हजार रुपये निकाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...