पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी व्यापारी लोकेश दुलवानी ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत याचिका दाखिल की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह ने सुनवाई के बाद आरोपित को 20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया। अभियोजन के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक शरद विजयवर्गीय और अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह दो नवंबर को एनपीए खाते की वसूली के सिलसिले में अमृत ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर लोकेश दुलवानी की चन्दा फैशन स्थित दुकान पर गए थे। आरोप है कि इस दौरान लोकेश ने बैंक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। विरोध करने पर जान से मारन...