पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: बिलसंडा। बैंककर्मी की सांड की टक्कर से मौत के मामले में जिला प्रशासन ने घटना के छह दिन ही परिजनों को दैवीय आपदा के रूप में चार लाख रूपये का चेक सौंपा है। गुरुवार को विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम नागेन्द्र पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन डीके गुप्ता दैवीय आपदा का चेक लेकर हादसे में मृत एचडीएफसी बैंक कर्मी अर्पित गुप्ता के घर पहुंचे। अर्पित के पिता मां और भाई अमन को ढांढस बांधते हुए विधायक व एसडीएम ने चेक सौपा। 7 अगस्त की शाम को बीसलपुर एचडीएफसी बैंक से लौटने के दौरान ब्लॉक के सामने सांड की टक्कर से उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि सड़क पर आवारा गोवंश को पकड़ने के लिये टीमें गठित की गई हैं। जल्द से जल्द गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...