पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बेहतर चिकित्सीय सेवाओं के दावों के बीच महिला अस्पताल में कर्मचारियों की लेटलतीफी मरीजों पर भारी पड़ रही है।

कर्मचारियों की लेटलतीफी गुरुवार को सुबह अस्पताल के कई कमरों में साढ़े आठ बजे तक ताले लटके रहे। उपचार और जांच के लिए पहुंची महिलाओं को चिकित्सकीय सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नाराजगी देखी गई। सुबह अस्पताल खुलने के समय मरीज और उनके तीमारदार पहुंचने लगे थे। पंजीकरण कक्ष बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। इसके अलावा कई कमरों के दरवाजे बंद मिले। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों के नहीं पहुंचने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। हालत यह थी कि झाडू भी नहीं लगी थी। चिकित्सक कक्षों सहित अन्य कक्षों में ताले ...