Pilibhit News: बेनीपुर में अंत्येष्टि स्थल का किया शिलान्यास
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने गांव बेनीपुर में लाखों रुपये की लागत से बनने वाले अंतिम संस्कार स्थल (शमशान घाट) का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद विधायक ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव में लंबे समय से अंतिम स्थल की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने विधायक निधि से इसके निर्माण के लिए 24 लाख 36 हजार की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि अंतिम स्थल का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा। इसमें बैठने के लिए शेड, पानी की व्यवस्था और चारदीवारी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.