पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक कलयुगी बेटे ने रुपयों की मांग पूरी न होने पर बुधवार देर रात अपनी ही मां को छत से धक्का देकर मार डाला। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। नसरुल्लापुर गांव निवासी 18 वर्षीय विकास नशे का आदी है। वह जुएं का शौकीन है। विकास पिछले दिनों जुएं में करीब पांच लाख रुपये हार गया था। वह मां सुनीता देवी पत्नी राम प्रताप से और रकम मांग रहा था। पर मां उसकी इनकार रही थी। दरअसल विकास के पिता ने तीन बीघा जमीन पिछले दिनों बेची थी। इसके बावजूद विकास को पैसा न मिलने से वह उतावला था। वह अपनी मां सुनीता से लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। देर रात उसने मां से फिर रुपये मांगे। मां ने रुपये देने से ...