Pilibhit News: बीसलपुर में शीशम के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। अमरा करोड़ में घर से घास काटने गए कक्षा ग्यारवीं के छात्र का शव गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। गांव अमरा करोड़ निवासी नन्हें लाल का 17 वर्षीय पुत्र सुरजीत गांव के ही सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह सुबह घर से खेतों में घास काटने की बात कहकर गया था। जब देर तक घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। छात्र का शव अर्जुनपुर के एक किसान के गन्ने के खेत में लगे पेड़ से लटका देखा गया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई सूरज ने गांव के एक व्यक्ति पर भू विवाद में हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.