पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कुत्ता के काटने से किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में कुत्तों के डर से लोग भयभीत दिखाई दे रहे हैं। कुत्तों के जगह जगह देखे जाने से यहां लेागों में दहशत सी है। बीसलपुर के गांव घनश्यामपुर निवासी बलराम सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह कक्षा 11 के छात्र हैं। उसकी गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बलराम सिंह के तीन पुत्र हैं। जिनमें आदित्य सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि करीब तीन माह पहले आदित्य को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद से उसका बरेली में उपचार चल रहा था। गुरुवार को आदित्य कोचिंग पढ़कर घर लौटा और आराम करने के लिए लेट गया। रात करीब 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बरेली ...