पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाताबीसलपुर-बरेली मार्ग पर बने भयंकर गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बने हुए हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं।बीसलपुर बरेली मार्ग पर ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसमें दो सरकारी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक प्रवीण चौबे और आशीष सक्सेना अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बीसलपुर बरेली मार्ग पर पहुंची, गड्ढे में उछल गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों लिपिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और विभाग को दी। दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल बीसलपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बरेली के लिए रेफर ...