पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: ​पीलीभीत। विकास भवन के बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में संचालित महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का खंड विकास अधिकारी सचिन ने निरीक्षण किया गया। महिलाओं से सिलाई प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। खंड विकास अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह और अन्य प्रशिक्षणार्थी महिलाओं से संवाद कर उन्हें अपने हुनर का सदुपयोग करने तथा स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। ​इस दौरान बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रवि कुमार समेत प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...