पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा के खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश को बरखेड़ा से हटाने के लिए ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव कुमार गंगवार ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका ग्राम प्रधानों से व्यवहार ठीक नहीं है और कार्यशैली भी सवाल उठाए हैं। मांग की गई है कि ब्लॉक की पंचायतों में बेहतर ढंग से विकास कार्य हो सके इसके लिए तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है। बीडीओ ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नही कहना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...