पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर कार्रवाई Pilibhit News: पीलीभीत। वीबी-जीरामजी योजना अंतर्गत 12 अक्टूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें बीसलपुर, मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लाक में मानव दिवस सृजन की प्रगति धीमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। बीडीओ, पीओ और एपीओ को अक्टूबर महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। दो तकनीकी सहायक के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। विशेष रोजगार सृजन दिवस 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने गुरुवार को सभी कार्यक्रम अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों और सभी तकनीकी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकास खंड बीसलपुर, मरौरी और ललौरीखेड़ा के मानव दिवस सृजन की प्रगत...