Pilibhit News: बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीड़ी पीना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीसलपुर के गांव खनंका निवासी दफेदार पुत्र गोविंद राम बुधवार सुबह करीब सात बजे घर में बिस्तर पर लेटकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। देखते ही देखते बिस्तर में आग लग गई और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। पत्नी गंगा देवी की चीख सुनकर लोगों ने आग बुझाई। बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया। डॉ. आजम ने बताया कि बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.