पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। बीएसए रोशनी सिंह ने जिले के दो शिक्षकाओ को विभिन्न आरोपों में निलंबित कर दिया है। इन प्रकरणों में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल को पत्र भेजकर एक व्यक्ति ने खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर और प्राथमिक विद्यालय टांडा छत्रपति की सहायक अध्यापक डौली शर्मा के विरुद्ध शिकायत की थी। इस मामले में तीन सदस्यीय समिति ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी। जांच समिति के आधार पर सहायक अध्यापक डौली शर्मा को निलंबित कर दिया गया। उन्हें ब्लाक संसाधन केंद्र पूरनपुर से संबद्ध किया गया। उन पर जांच को प्रभावित किए जाने के उद्देश्य से स्थानीय निवासियों को बुलाया जाने, जांच के दौरान स्कूल में कुछ सत्र की किताबें पाए जाने, यदा कदा देरी से स्कूल आने और कभी कभी स्कूल समय से पहले प्रार्थ...