पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले Pilibhit News: पूरनपुर। कॉलेज पढ़ने आई बीएड की छात्रा को गांव का युवक नौकरी दिलाने के बहाने लेकर चला गया। पंचायत के बाद भी युवक ने युवती घर नहीं भेजी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती कस्बे के एक कॉलेज में बीएड की छात्रा है। 14 अक्टूबर को छात्रा कॉलेज जाने की बात कहकर घर से आई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। छात्रा के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन का बाद छात्रा को गांव उत्सव मौर्या के नौकरी दिलाने के नाम पर उसे बहलाकर ले जाने के बारे में पता चला। पिता ने उत्सव के घर पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद गांव में पंचायत हुई जिसमें युवक के परिजनों ने दस घंटे में छात्रा को घर वापस भेजने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद उन्होंने छ...