पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: अमरिया। डीएम के निर्देश पर बुधवार को अमरिया विकास क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा और जिला समन्वयक (एमडीएम) सौरभ कुमार ने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध बर्तन थाली, गिलास का भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन के दौरान विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध करवाने की जांच की गई। कंपोजिट विद्यालय अमरिया में मध्यान्ह भोजन के समय बच्चों के साथ बैठकर खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा एवं जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ कुमार ने भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। इसके अलावा अन्य विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...