पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: ​बिलसंडा। नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए लाई गई गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने महिला को मृत अवस्था में लाए जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव ओड़ाझार निवासी प्रमोद कुमार अपनी 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी शीतल को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर छत्रपाल का कहना है कि महिला को मृत लाया गया। उसमें खून की कमी पहले से ही थी। 15 दिन पूर्व महिला सीएचसी आई थी। बाद में पुवायां में कहीं इलाज कराया गया। ब्लड चढ़ाया गया। वहीं दूसरी ओर महिला के पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल में काफी देर तक ...