पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: बिलसंडा, संवाददाता। नगर में चल रहे रामलीला मेले में शनिवार को सीता स्वयंवर लीला का मनोहारी मंचन किया गया। स्वयंवर के बाद नगर में धूमधाम से रामबारात निकाली गई।रामलीला नाट्य मंच के कलाकारों ने लीला मंचन के दौरान दिखाया कि जनकपुरी के राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह लिए स्वयंवर का आयोजन रखते हैं। स्वयंवर में शर्त रखी जाती है कि जनकपुरी के राजमहल में रखा भगवान भोलेनाथ का धनुष जो तोड़ देगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा। स्वयंवर मे दूरदराज से कई राजा महाराजा पहुंचते हैं लेकिन कोई भी धनुष को तोड़ना तो दूर की बात हिला तक नहीं पाता है। यह देख राजा जनक विचलित हो उठते हैं। जनक को विचलित देख स्वयंवर में राम, लक्ष्मण को लेकर पहुंचे गुरु विश्वामित्र राम को धनुष तोड़ने का इशारा करतें हैं। गुरु की आज्ञा पर राम शिव के ध...