पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बिलसंडा। नामी गिरामी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेचने के मामले में बिलसंडा में पुलिस ने छापा मारकर भारी माल बरामद किया है। दुकानदार बरामद हुए माल के खरीद फरोख्त की कोई जानकारी ही नहीं दे पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। नगर में काफी समय से बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नाम से बेचे जा रहे प्रोडक्ट को बेहद कम दाम पर बेंचने, क़्वालिटी खराब होने समेत तमाम शिकायत आ रही थीं।

सूचना के आधार पर छापा गुरुवार को ऊषा इंटर नेशनल लिमिटेड और टीटीके प्रेस्टाइज के विधिक कानूनी सलाहकार प्रभात कुमार गुप्त निवासी गोरखपुर ने पुलिस को बताया कि वो कंपनी के चंडीगढ़ यूनिट में पोस्ट हैं। आरोप लगाया कि बिलसंडा में हाईवे पर स्थित संजू इलेक्ट्रॉनिक पर कंपनी के नाम से विभिन्न प्रोडक्ट बेंचे जा रहें हैं जो ...