पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार रातभर हुई बारिश के चलते शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नकटादाना फीडर ठप होने से 16 घंटे गुल रही बत्ती, पानी को भी तरसे शहरवासी बिजली आपूर्ति में बाधा रविवार सुबह तेज बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे नकटादाना फीडर की 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से फीडर से जुड़े करीब 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से शहरवासियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर लगातार बिजली बंद रहने के कारण डाउन हो गए। वहीं, बिजली ...