पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन मोहल्ला पुरैना में वुधवार रात बिजली का पोल गिरने के कारण कुछ मकानों की बिजली गुल हो गई थी। मोहल्ले के निवासी हरि शरण उपाध्याय बिजली न आने के कारण दूसरे पोल से बिजली के लिए गोपाल के घर के ऊपर से केबिल डाल रहे थे। जिसका गोपाल ने विरोध किया। इसी से नाराज होकर हरिशरण और गोपाल में कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद में लाठी लाठी डंडे तथा ईंटें एक दूसरे पर फेंके जाने से गोपाल तथा उसकी पत्नी मीना देवी घायल हो गई। कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने दोनों घायलों के पहुंचने पर मेडीकल करवाया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिजली के तारों पर डंडा मारने के विरोध में पीटा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...