पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बालपुर पट्टी के निकट बनाए गए सुपर-एलिवेटेड फ्लाईओवर मोड़ पर लगातार हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को दो अलग-अलग ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पहला हादसा बदायूं के बिल्सी से पूरनपुर आलू लेकर जा रहे ट्रक के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि सुपर-एलिवेटेड निर्माण के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी स्थान पर दूसरा हादसा सुल्तानपुर से लकड़ी लेकर रुद्रपुर जा रहे ट्रक के साथ हुआ, जो मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित हो गया। दोनों ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर जाम लग गया। ट्रकों को सीधा करने के लिए दो क्रेनों को बुलाया गया, लेकिन सफलता न मिलने पर तीसरी क्रेन बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों को सीधा कराया जा रहा है। सुपर एलिवेटेड मोड पर ढलान अधिक होने स...