Pilibhit News: बारिश शुरू होते ही बाजार में आए कटरुआ, सख्ती पर उठे सवाल
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ ही बाजार में कटरुआ (जंगली सब्जी) की आमद शुरू हो गई है। प्रतिबंध के बावजूद पूरनपुर के स्टेशन रोड पर खुलेआम कटरुआ की बिक्री होने से प्रशासन की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं। विक्रेता मनमाने दामों पर कटरुआ बेच रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। रविवार से हुई बारिश के बाद जंगल से कटरुआ को ग्रामीण बीनकर बाजार तक लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को स्टेशन रोड पर कई स्थानों पर कटरुआ की खुलेआम बिक्री होती रही। विक्रेताओं ने गुणवत्ता के अनुसार एक हजार से 12 सौ रुपये प्रति किलो तक कीमत वसूली। स्वाद के शौकीन लोगों ने भी जमकर खरीदारी की। टाइगर रिजर्व प्रशासन के प्रतिबंध और निगरानी के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर बिक्री जारी रहने से जिम्मेदार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.